- तहसील स्तर पर गठित टीमों ने आठ नमूने भरे
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा गठित टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान तहसील शामली में उप जिलाधिकारी शामली विशु राजा के साथ जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की।
इस दौरान शामली स्थित मै. इफको किसान सेवा केन्द्र, मै. पंकज ऐग्री ट्रेडर्स, श्री इंटरप्राइजेज, माजरा रोड एवं मै. दुर्गा सेल्स कार्पोरेशन शामली के यहां से 5 नमूने गृहित किये गए। इसके अलावा तहसील कैराना एवं ऊन में उप जिलाधिकारी कैराना शिवकुमार यादव तथा एसडीएम ऊन निकिता शर्मा के साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैराना अमित कुमार द्वारा छापेमारी की गई। नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

