Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

आईसीएमआर की दस टीमों ने अलग-अलग जगहों से लिए सेंपल

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की 16 सदस्यीय टीम शनिवार को सहारनपुर पहुंची। टीम ने सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बीएस सोढ़ी ने मुलाकात की।

इसके बाद जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर राजेश जैन, कोरोना सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़, डब्लूएचओ अधिकारी डा आनंद कुमार, चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आशीष से निर्देश प्राप्त कर वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला से मिली। फिर पब्लिक प्राइवेट को-आर्डिनेटर परविंदर यादव, जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार, फार्मासिस्ट संदीप मौर्या से टीम के सदस्यों ने रायशुमारी की।

इन सभी के सहयोग से आईसीएमआर के डाक्टर विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने 10 टीमें बनाईं। जिले के दस अलग-अलग स्थानों पर जाकर कोरोना वायरस के प्रति जिला सहारनपुर के लोगो की प्रतिरोधक क्षमता देखने एवं एलिजा टेस्ट हेतु सेंपल एकत्र किए। इन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।

बता दें कि तीन माह पूर्व भी टीम द्वारा 400 नमूने लिए गए थे। पिछली बार की अपेक्षा इस बार सहारनपुर के बाशिंदों की प्रतिरोधक क्षमता का आकलन किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img