Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने दो शातिर चोरों को धर दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के सामान एवं एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ, विपिन टाडा एवं पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह के निदेर्शो का पालन करते हुए थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से दो चोरों को चोरी के सामान सहित चार दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें,कि करन पुत्र इलम चंद ने जंगल ग्राम नवादा भजडू में उसके खेत में लगे एक ट्यूबवेल से स्टार्टर एवम केबिल चोरी की रिपोर्ट थाना रामपुर मनिहारान मे 11 जुलाई 2022 को दर्ज कराई थी,थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने इस मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर चोरों की तलाश में लगा दी,इधर खुद भी चोरों को तलाशने में लग गये।आज सुबह विशाल श्रीवास्तव अपनी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह,हेड-कांस्टेबल हरेंद्र एवम कांस्टेबल विपिन के साथ चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक थाना प्रभारी को सूचना मिली की उक्त चोर नवादा रोड पर देखें गये है,थाना प्रभारी विशाल श्री वास्तव ने तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ नवादा रोड की ओर चल पड़े जहां पर पहले से ही किसी अन्य चोरी की योजना बना रहे दोनों चोरों सुहेल पुत्र मुस्तकिम निवासी चुन्हेटी एवम मोहित पुत्र प्रकाश चंद निवासी ग्राम लंडोरा गुर्जर पुलिस को देख कर भागने लगे लेकिन थाना प्रभारी एवम उनकी टीम ने भी हिम्मत नहीं हारी तथा अपनी दिलेरी का परिचय देते हुए दोनों चोरों को पकड़ लिया,जिनके पास से ट्यूबवेल से चोरी किया हुआ स्टार्टर एवम केबिल भी बरामद कर लिया और साथ ही इनके पास से एक नाजायज चाकू भी बरामद किया गया।पकड़े दोनों शातिर चोरों का चालान कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img