- भाजपा की जिला समीक्षा बैठक में लिया निर्णय
जनवाणी संवाददाता |
शामली: रविवार को शहर के मुंडेट कलां स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजय शर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने की। बैठक में आगामी प्रस्तावों व कार्यक्रमों पर विचार विमर्श करते हुए रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथों पर व्हाट्सअप गु्रप तैयार करने, पन्ना प्रमुख बनाना तथा प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से उपस्थित होकर सुनना आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने आर्थिक और गरीब कल्याण के बारे में, पंकज राणा ने राजनैतिक प्रस्ताव और विवेक प्रेमी ने तेलांगना का प्रस्ताव रखा। जिसको जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, एमएलसी विरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने सर्वसम्मति से पास किया। जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र मादलपुर ने किया।

