Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटी, महिला यात्री की गई जान

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर हुई बस दुर्घटनाओं में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल, पुलिस की टीम घटनास्थलों पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है।

एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए

एक हादसा हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि इलाके में हुआ, जहां एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि राजस्थान से डबल डेकर बस में सवार होकर यात्रियों का दल हरिद्वार पहुंचा था। गंगा स्नान के बाद यात्री वापस लौटने की तैयारी में थे। जैसे ही सप्तऋषि क्षेत्र में बस वापस जाने के लिए बैक होने लगी, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और हाईवे पर ही बस पलट गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई

सामने आया कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटाने का कार्य शुरू किया गया। मृतक 50 वर्षीय महिला की पहचान पुष्पकवर पत्नी भंवर सिंह, निवासी नागौर, राजस्थान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बस शांतिकुंज के पास सड़क किनारे बैक की जा रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। बस को पलटता देख सामने से आ रहे एक डंपर चालक ने टक्कर से बचाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।

बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए

दूसरी घटना उत्तराखंड के टिहरी में हुई, जहां बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। जानकारी सामने आई कि टिहरी के जौलांगी गांव के पास एक बस पलटी। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर समेत लगभग 22 लोग सवार थे। बस गंगोत्री से केदारनाथ जा रही थी। चंबा की ओर कांडीखाल से 3 किलोमीटर दूर यह दुर्घटना हुई। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JEE Advanced 2026 Results Out: दिल्ली के शुभम बने टॉपर, 56,880 अभ्यर्थी हुए पास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी...

IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु में होना चाहिए था, डीके शिवकुमार ने जताई नाराजगी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बनने...

Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, अगले कुछ दिन NCR में सुहाना रहेगा मौसम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here