Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर, सिपाही भी हुआ घायल

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में 11वीं के छात्र सूर्या की हत्या के मामले में फरार मुख्य हत्यारोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। इंदिरापुरम और खोड़ा पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में खोड़ा थाने का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए हत्यारोपी का एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मौके से हत्यारोपी की बाइक और एक पिस्टल बरामद की है। शहर जोन के डीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने एक साथी के साथ बाइक पर आ रहा है और कुछ दोस्तों से मिलेगा तथा उनसे रकम लेने के बाद शहर छोड़कर भागने की फिराक में है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। पुलिस को देखकर असद ने गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग को लेकर दिन भर हंगामा हुआ था। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस के समझाने के बाद शनिवार देर शाम गाजीपुर श्मशान घाट पर सूर्या का अंतिम संस्कार किया गया था।

बता दें कि नवनीत विहार में रहने वाले 11वीं के छात्र 17 वर्षीय सूर्या को बकरीद वाले दिन दूसरे धर्म के किशोर असद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। शुक्रवार को नोएडा के अस्पताल में इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों और हिंदूवादी संगठनों आरोपियों के एनकाउंटर और घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। शुक्रवार देर शाम तक हंगामा चलता रहा था और शनिवार सुबह से ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सूर्या के घर पहुंच गए थे।आसपास में रहने वाले सैकड़ों लोग भी सूर्या के घर के बाहर जमा हो गए थे और हंगामा शुरू कर दिया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: साकेत में इमारत हादसा, 2 की मौत, घायलों का एम्स में इलाज जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो...

1 जून से बदलेगा, डीजल और एटीएफ का निर्यात शुल्क, घरेलू बाजार में राहत बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: 31 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार...

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी हमले मामले में पांच गिरफ्तार, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 31 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here