Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

वेंडिंग जोन के लिए अधिकारी पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत करें: नगरायुक्त

  • मंगलवार को जनसुनवाई में सड़क व नाला निर्माण की शिकायतों की रही भरमार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने कर निर्धारण अधिकारी व परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिए है कि महानगर का पूरा सर्वे कर वे रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि शहर में वेंडिंग जोन कहां-कहां है और कहां बनाये जाने हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार छोटे-छोटे वेंडिंग जोन भी बनाएं। उन्होंने वेंडिंग जोन के सम्बंध में पूरी कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

शुगर मिल रोड के कुछ वेंडरों द्वारा आज फिर नगर निगम मंे जन सुनवाई के दौरान वेंडिंग जोन बनाकर स्थान आवंटन करने की मांग की। इसी संदर्भ में नगरायुक्त ने कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव तथा परियोजना अधिकारी डूडा रजनी सिंह पुंडीर को वेंडिंग जोन पर पूरी कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नदीम कॉलोनी की रिहाना ने भी 62 फुटा रोड पर बनाये जा रहे वेंडिंग जोने में ठिया आवंटित करने की मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी को स्थल आवंटित नहीं किया गया है, जब आवंटन होगा तो समायोजित किया जायेगा। इसके अलावा मंगलवार को जनवाई के दौरान सड़क, नाला-नाली निर्माण के अलावा सफाई, पानी निकासी सहित 26 शिकायतें सुनी गयी। वार्ड 26, 41, 9, 25, 6, 46 व 63 सहित अधिकांश शिकायते निर्माण से सम्बंधित रही जिनके सम्ब्ंाध में अवर अभियंताओं को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। ग्यारह शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

वार्ड 26 मानकमऊ के चरणसिंह आदि ने मानकमऊ दक्षिण में देव स्थान तक जाने वाले मार्ग को पक्का बनवाने की मांग की। जबकि वार्ड 9 के रामकुमार ने सांवलपुर नवादा श्मशान घाट लकड़ी स्टोर व चारदीवारी आदि निर्माण की मांग की। दोनों मामलों में अवर अभियंताओं को स्थल निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मल्हीपुर रोड आर्यन सिटी निवासी सोमपाल ने नाली की निकासी तथा सड़क बनवाने तथा नवादा रोड फतेहपुर जट की महिलाओं ने पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img