- पेड़ों से टहनी काटकर ले जा रहे युवकों को क्षेत्राधिकारी ने जडे थप्पड़
जनवाणी संवाददाता |
भोपा: वन क्षेत्राधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वन क्षेत्राधिकारी दो युवकों को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं और एक वनकर्मी ने दोनों को पकड़ रखा है लकड़ी काट कर ले जा रहे थे युवको को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर मोटी मछलियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है
भोपा थाना क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार को चार युवक जंगल में लकड़ियां काटने गए थे जब चारो युवक लकड़ियां काटकर वापस अपने गांव जा रहे थे तभी किसी की सूचना पर मौके पर वन कर्मी पहुंच गए वन कर्मियों को मौके पर देख दो युवक मौके से फरार हो गए वही दो युवकों को वन कर्मियों ने मौके पर ही पकड़ लिया जिसके बाद वन कर्मी द्वारा मामले की सूचना वन क्षेत्राधिकारी शुक्रताल सिंह राज सिंह पुंडीर को दी गई मौके पर पहुंचे सिंह राज सिंह पुंडीर ने दोनों युवकों को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए जिसका वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बना लिया गया वीडियो में सिंहराज सिंह पुंडीर दोनों युवकों को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में थप्पड़ बाज वन क्षेत्राधिकारी के बारे में चर्चा का विषय बन गया
ग्रामीणों ने मोटी मछलियों पर हाथ न डालने के लगाए आरोप
सूत्रों के अनुसार गंगनहर पटरी पर प्रतिवर्ष सैकड़ों पेड़ सांठगांठ के चलते गायब हो जाते हैं और लकड़ी माफियाओं पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती जिससे प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि होती है वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने वन अधिकारियों पर बड़े माफियाओ पर हाथ न डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं
वर्जन
वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर ने बताया कि युवक पेड़ों की शाखाए काटकर ले जा रहे थे जिन्हें डराने के लिए दो चार थप्पड़ मारे गए हैं वन विभाग की और से उनके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी

