Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

वेस्ट यूपी के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम, जानिए- टॉपर्स कौन ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीबीएसई के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। आप cbse.gov.in पर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। आइए जानते है ​हैं कि वेस्ट यूपी के किन छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है।

बिजनौर में लाला राधेश्याम अकादमी नगीना की छात्रा घृताची गुप्ता ने इंटर में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में टॉप किया है। वहीं मेरठ में शास्त्रीनगर स्थित एमपीजीएस की छात्रा अंशिका पोसवाल ने आर्ट्स स्ट्रीम से 99.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा एमपीजीएस की छात्रा मिसी गोयल ने कॉमर्स में कॉलेज टॉप किया है। उधर, मानवी के 99.8 अंक आने पर रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान बधाई देने घर पहुंचे।

मेरठ में अभी तक स्कूलों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जनपद में तीन स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान पर आ रहे हैं। इन तीनों ने ही 99.80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इनमें वेस्ट एंड रोड निवासी दीवान पब्लिक स्कूल के अभिनव चुग, एमपीजीएस शास्त्रीनगर की अंशिका पोसवाल और जागृति विहार निवासी केएल इंटरनेशनल स्कूल की मानवी शामिल हैं।

मेरठ में इन छात्रों के आए सेम नंबर

  1. मानवी केएल इंटरनेशनल – 99.8 फीसदी
  2. अंशिका पोसवाल – एमपीजीएस शास्त्री नगर – 99.8 फीसदी
  3. अभिनव चुग – दीवान पब्लिक स्कूल – 99.8 फीसदी
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img