Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

डीएम के निर्देश पर डेंगू उन्मूलन अभियान जारी रहा

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: डीएम के निर्देश पर डेंगू उन्मूलन अभियान जारी रहा। डे ऑफिसर जीएस रावत, क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल, हरिद्वार द्वारा डेंगू के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के सम्बन्ध में सभी को सक्रिय करते हुये लगातार समन्वय स्थापित किया गया। अभियान से जुड़े लोगों को डेंगू के लार्वा के स्रोत और डेंगू के लार्वा को नष्ट करने तथा आवश्यक रसायन एवं कीट नाशक के बारे में जानकारी दी गयी।

रावत के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के सभी समस्त आवासीय क्षेत्रों, कबाड़ की दुकानों, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसियों, कार्यालयों तथा इन स्थानों पर रखे गये फ्रिज, कूलर, गमलों, ट्यूब-टायर, अन्य अनावश्यक वस्तुओं आदि में विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुये, खासकर डेंगू पाॅजिटिव पाये गये व्यक्तियों के निवास स्थलों में, जनपद के समस्त नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के सहयोग से सक्रिय रूप से जन-जागरूकता सहित छिड़काव का अभियान चलाया गया और कई स्थानों पर लार्वा नष्ट किया गया, जिसमें प्रबन्धक, सिडकुल कार्यालय, हरिद्वार के समस्त कार्मिकों की विशेष भूमिका रही।

वृहद कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों में छिड़काव, लार्वा नष्ट करना तथा प्रचार प्रसार का कार्य किया गया। जिन-जिन स्थानों पर छिड़काव तथा लार्वा नष्ट करने की सघन कार्रवाई की गयी, उनमें से प्रमुख हैं इण्डस्ट्रियल एरिया, सिडकुल, इण्डस्ट्रियल एरिया बहादराबाद, बीएचईएल, रानीपुर आदि स्थलों में जनजागरण व लार्वा नष्ट करने व कीटनाशक छिड़काव का कार्य किया गया।

यहां यह उल्लेखनीय है कि नगर निगम रूड़की के 13 (साउथ सिविल लाईन) एवं 14 (प्र्रीतविहार) वार्डों में से कुल 55 (आवास, डेरी, मन्दिर, सैलून, दुकान, मेडिकल स्टोर, स्कूल) आदि का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान किसी भी तरह का लार्वा नहीं पाया गया।

डेंगू का लार्वा पनपने की सम्भावित जगहों पर कीटनाशक छिड़काव तथा जन-जागरूकता अभियान चलाकर सभी ने मिशन के रूप में जिलाधिकारी के आदेशों का पालन किया, ताकि जनपद को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्त किया जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img