Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

95% से अधिक अंक लाने वालों की 12वीं में संख्या घटी, 10वीं में बढ़ी

  • 10वीं में 64,908 छात्रों को हुए 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बारहवीं के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या बीते दो साल के मुकाबले इस वर्ष घट गई है। वहीं दसवीं में यह संख्या बढ़ी है। बारहवीं की बात करे तो कुल 33432 छात्रों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक आए है। जबकि सत्र 2021-22 में यह आंकड़ा 70004 था और सत्र 2019-20 में 38686 था।

09 18

दसवीं में कुल 64908 छात्रों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक मिले है। बीते दो सालों में देखे तो सत्र 2020-21 में 57824 छात्रों और सत्र 2019-20 में 41804 छात्रों को 95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। 95 प्रतिशत के साथ 90 प्रतिशत अंक लाने वालों की संख्या भी बारहवीं में बीते दो सालों के मुकाबले घटी और दसवीं में बढ़ी है।

कोरोना में पिछले साल नहीं हुई थी परीक्षा

केएल स्कूल प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि बीते साल कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी। दसवीं और ग्यारहवीं की मुख्य परीक्षाओं के अंकों के साथ बारहवीं के आंतरिक अंकों को जोड़कर परिणाम तैयार किया गया था। ऐसे में परिणाम में स्कूलों की मुख्यत: सहभागिता से परिणाम बेहतर जारी हुआ था। वहीं आॅनलाइन कक्षाओं के कारण कई विषय जिनमें विषयों को समझने के लिए प्रयोगिक कक्षाओं की जरुरत होती है वो भी आयोजित नहीं हो पाई।

06 20

हालांकि बोर्ड ने छात्रों का बोझ कम करने के लिए परीक्षा को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया था, लेकिन पहली बार इस तरह से परीक्षा आयोजित करना जिसमें एक परीक्षा पूर्णत वैकल्पिक और एक पूर्णत विवरणात्मक छात्रों के लिए नया था। छात्र वैकल्पिक माध्यम में इतने तैयार नहीं थे।

सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों का शानदार रहा परिणाम

सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। परीक्षा का परिणाम सुनकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे तथा उन्होंने एक दूसरे को और अपने शिक्षकों व माता-पिता को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

08 19

कक्षा दसवीं में नीलाक्षी ने 98 प्रतिशत अंक, सूर्यांश चौधरी ने 97.2 प्रतिशत अंक तथा भार्गव ढाका ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बारहवीं में वंशिका गुप्ता ने 97 प्रतिशत, श्रेया राणा ने 96. 2 प्रतिशत, रोजा ने 96.2 प्रतिशत तथा वंश चौधरी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रधानाचार्या डा. शिमोना जैन ने सभी परीक्षार्थियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img