जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ की झोपड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
An alleged case of gang rape was reported from the New Delhi Railway Station on the night of Thursday (July 21). Delhi Police has arrested 4 accused in the case. More details awaited: Delhi Police
— ANI (@ANI) July 23, 2022
महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

