Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में बरसात से मिली राहत, रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहावना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश की फुहारों ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना दिया है। कई इलाकों में हल्की तो कई जगह मध्यम वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो गया था।

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन उमस लगातार बनी हुई थी। लगातार हो रही बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में दिन में उमस के बाद दोपहर बाद मौसम बदलने लगा था। अचानक काले बादल छा गए और बारिश होने लगी थी। यह बारिश रुक-रुक कर अभी भी हो रही है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया था कि अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई थी।

कल तो एक घंटे के भीतर ही दिल्ली में 3.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। साथ ही दिल्ली में अभी तक जुलाई में 220 मिमी बारिश से अधिक दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर जुलाई में दिल्ली में 210.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। ऐसे में दिल्ली में इस समय बारिश का पूरा कोटा हो गया है।

हालांकि, इसमें से 117.2 मिमी बारिश 30 जून और एक जुलाई के बीच रात में दर्ज की गई थी। इसके बाद बीते बुधवार को करीब 53 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, अन्य दिनों में रिमझिम बारिश की फुहारों के साथ बारिश का कोटा पूरा हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, एक जून से लेकर अभी तक 246.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 69 से 98 फीसदी रहा।

मौसम विभाग ने कहा था कि आज अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img