Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

गंगनहर के साथ रजवाहा पटरी भी हुई केसरिया

  • लाइटों से सजी रजवाहा पटरी, खुले सेवा शिविर
  • मौसम को देख कांवड़ियों ने तय किया लंबा सफर

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: गंगनहर पटरी के साथ रजवाहा पटरी पर भी आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। समय के साथ गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या कम हो गई है और रजवाहा पटरी पर आस्था का मेला सजने लगा है। शनिवार को रजवाहा पटरी से भारी संख्या में कांवड़िया गुजरे। पटरी पर मेले जैसा माहौल बना हुआ है। पटरी लाइटों से सज गई है और दर्जनों सेवा शिविर लग चुके हैं। गंगनहर पटरी पर कांवड़ यात्रा अपने पूरी सबाब पर आ चुकी है। पटरी पर कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं।

20 17

शनिवार को मौसम के मिजाज को पढ़ते हुए भोलों ने भी अपनी चाल तेज कर दी और दिन में भी लंबा सफर तय किया। राजस्थान व मध्य प्रदेश के बाद पटरी से दिल्ली, हरियाणा व आसपास के कांवड़ियों के जत्थे बढ़ने लगे हैं। इसके अलावा नगर से भी शिवभक्त जल लाने को रवाना होने लगे हैं।

22 17

इनमें महिलाएं और बच्चे भी हरिद्वार से कांवड़ ला रहे हैं। वहीं कांवड़ियों की सेवा के लिए गंगनहर पटरी पर जगह-जगह सेवा शिविर लगे हुए हैं। सेवादार पूरी श्रध्दा से कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। उधर रजवाहा पटरी पर भी कांवड़ियों की आमद हो गई है।

गौरव चौधरी ने किया शिविर का उद्घाटन

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने रजवाहा पटरी पर कालंदी गांव के निकट कांवड़ सेवा शिविरों का फीता काटकर उद्घाटन किया।

23 18

इस दाौरान उन्होंने कांवड़ियों के बीच काफी समय बिताया। यहां एसडीएम अमित कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

पूरी तरह से केसरिया रंग में रंगी कांवड़ मार्ग पटरी

रोहटा: कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पूरी तरह से केसरिया रंग-बिरंगी दिखाई देने लगी है। बोल बम के उद्घोष व जोश के साथ आगे बढ़ रहे भोले भक्तों का जज्बा देखते ही बनता है।

19 17

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच शनिवार को हजारों की तादाद में भोले के भक्तों ने गंग नहर का रोड मार्ग पटरी का सफर तय करते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। जगह-जगह पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अफसर भी लगातार मौके पर घूमकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। खुद सूरज पटेल ने मौके पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।

हाइवे पर उमड़ रहा आस्था का सैलाब

मोदीपुरम: एनएच-58 पर इस बार आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। अभी तक हाइवे पर शिवभक्तों के गुजरने की तादाद तीस लाख के पार हो गई है। अभी जल के तीन दिन बाकी है और शिवभक्तों की तादाद लगातार उमड़ रही है। अभी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

24 18

अब स्थानीय शिवभक्तों की तादाद उमड़ेगी। उम्मीद से भी ज्यादा इस बार शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हाइवे पर प्रशासन द्वारा बेहतर इंतजाम करने के प्रयास किए गए, लेकिन यह प्रयास अब विफल होते हुए इस लिए नजर आ रहे है कि उम्मीद से भी कई गुना भीड़ उमड़ रही है।

खुफिया तंत्र की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक हाइवे से गुजरने वाले शिवभक्तों की संख्या तीस लाख के पार है। हालांकि एक करोड़ से अधिक शिवभक्तों का इस बार यहां से गुजरने का अनुमान है। बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लाख प्रयास किए गए। इस आस्था के मेले में बेहतर से बेहतर शिवभक्तों को सुविधा मिले।

25 18

यह प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। हरिद्वार से जल उठाकर लाने वालों की इस बार तादाद लगभग ढाई करोड़ आंकी जा रही है, लेकिन हाइवे पर भी पिछले कई वर्षो के रिकॉर्ड अभी से ही ध्वस्त हो गए है। देखा जाए तो जल से आखिरी दिन हाइवे पर सैलाब उमड़ता था। लेकिन इस बार अभी तीन दिन बाकी है। उससे पहले ही हाइवे पर सैलाब उमड़ना शुरु हो गया है।

शिवभक्तों के स्वागत में दिखी उत्सुकता

इस बार शिवभक्तों के स्वागत करने में भी लोगों में उत्सुकता दिखाई दे रही है। जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाकर जहां आदर सत्कार किया जा रहा है।

26 18

वही पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जा रहा है। शिवभक्तों की सेवा में लोग लगे हुए है। आदर सत्कार को देखकर शिवभक्ता भी उत्साहित नजर आ रहे है।

लजीज व्यंजन परोसे जा रहे है शिव भक्तों को

शिवभक्तों के लिए लगे कांवड़ सेवा शिविरों में जहां पनीर की सब्जी बनाई जा रही है। वही सेंडविच, चिल्ला, डोसा और चाउमीन भी शिविरों में बनाई जा रही है।

27 16

पनीर के साथ सादी रोटी और स्टाप नान का भी शिवभक्तों को आनंद दिलाया जा रहा है। क्योंकि शिवभक्तों को प्रतिदिन शिविर में नए-नए भोजन एवं लजीज व्यंजनों को लुत्फ भी दिया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img