Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रमंडल खेल: रेणुका, हरलीन पर आज, आशीष पर सबकी निगाहें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज हो गया है। भारतीय दल में हिमाचल के चार खिलाड़ी भी इस बार पदक जीतने के लिए जोर लगाएंगे। मुक्केबाज आशीष चौधरी, वेटलिफ्टर विकास ठाकुर, क्रिकेटर रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल दल का हिस्सा हैं। आशीष 30 जुलाई को रिंग में उतरेंगे। जबकि, विकास दो अगस्त को पदक के लिए ताकत झोकेंगे। महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला है।

आठ बार के नेशनल चैंपियन और दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, कांस्य जीतने वाले हमीरपुर के विकास ठाकुर इस बार पदक का रंग बदलना चाहेंगे। वेटलिफ्टिंग के 96 किलो भार में विकास ठाकुर चुनौती पेश करेंगे। गुरुवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से वह इंग्लैंड के बर्मिंघम के लिए रवाना हुए। वह दो अगस्त को अपने भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इसी साल मार्च माह में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग कप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

इससे पहले विकास ठाकुर ने वर्ष 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक और 2018 में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। वह आठ बार के नेशनल चैंपियन रहे हैं। विकास के पिता बृजलाल ठाकुर लुधियाना में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। जबकि 29 वर्षीय विकास ठाकुर स्वयं भारतीय वायुसेना में वारंट ऑफिसर के पद पर सेवारत हैं। पिता ने बताया कि विकास का अगला लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतना है।

ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार ने भारतीय दल के साथ हिमाचल के खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी हैं। हमीरपुर के हरसौर गांव में जन्मे विजय कुमार ने वर्ष 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर में दो स्वर्ण पदक जीते थे। वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक और एक सिल्वर मेडल जीता था। विजय ने ओलंपिक में रजत भी जीता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img