Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मूसलाधार बारिश गली-मोहल्लों में भारी जलभराव

  • कांधला में नालों-नालियों की साफ-सफाई की खुली पोल

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: पिछले कई दिनों से बादलों की लुकाछिपी चल रही थी। बादलों की लुकाछिपी के चलते शुक्रवार की सुबह जमकर मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते शहर जलमग्न हो गया। सरकारी कार्यालयों सहित कस्बावासियों के घरों में पानी भर गया। मूसलाधार बारिश होने के चलते नगर पालिका कार्यालय, खंड विकास कार्यालय, नवीन सब्जी मंडी सहित सरकारी कार्यालयों और कस्बे के इस्लामपुर घसौली रोड, मोहल्ला खेल, नई बस्ती और रेलवे मार्ग जलमग्न हो गया।

वहीं कस्बे के लोगों के घरों में पानी भर गया। सरकारी कार्यालय और कस्बे के लोगों के घरों में पानी भरने के चलते सरकारी कर्मचारियों और कस्बे वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे के कई लोगों ने वीडियो वायरल कर नालों के चौक होने और नालों की साफ सफाई नहीं होने के पालिका प्रशासन पर आरोप लगाए है। दूसरी ओर, क्षेत्र के गांव गंगेरू के मोहल्ला कश्यप बस्ती भी मूसलाधार बारिश के चलते बस्ती जलमग्न हो गई। बस्ती के लोगों ने ग्राम प्रधान से बस्ती में नाला बनवाए जाने की

मोहल्ला खैल निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से नगर पालिका के चक्कर काट-काटकर थक चुका है। पीड़ित का कहना है कि उसके घर के बाहर से नाली गुजर रही है जिसमें से मोहल्ले के सभी घरों का पानी निकाल कर गुजरता है। नाली टूटी होने के कारण उसके घर में पानी घुस जाता है। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से मोहल्ले का पानी उसके मकान में जा घुसा, जिससे उसका मकान जमीन के नीचे खिसक गया। पीड़ित ने नगरपालिका के कर्मचारियों पर पर जन सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के विक्रांत डंगोरिया, रवि, गौरव, ललित, लोकेश, मनीष, संजय, विकास, श्रीनिवास, राजकुमार, श्याम कुमार, अमित, सहित आदि लोगों के साथ मिलकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अधिकारी सहित मुख्यमंत्री वेब पोर्टल पर शिकायत कर समस्या के निस्तारण की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img