Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

आट्टा के ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत

  • कनियान-भनेड़ा के बाद आट्टा में देखा गया था गुलदार

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा-कनियान के जंगलों में पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने एक गुलदार को देख लिया था। जंगल में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण जंगल में चारा लेने व कृषि कार्य करने से भी डर रहे हैं। सूचना से वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में गुलदार को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर तलाश कर रही है। पांच दिन बाद भी गुलदार वन विभाग की टीम की पकड़ से बाहर है।

शुक्रवार को कांधला थाना क्षेत्र के गांव अट्टा के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी कि गांव में श्मशान घाट के निकट गुलदारे के पैर के निशान हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर वन विभाग के अािकारियों ने गांव अट्टा में पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि टीम लगातार जंगलों में गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है। कई जगह पर पिंजरा व जाल बिछाया हुआ है। जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img