Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

भारतीय टीम का ऐलान, धवन कप्तान, किसकी हुई वापसी, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को ही कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की टीम इंडिया में वापसी हुई है। बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी टीम में नया चेहरा होंगे। इसका अलावा ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेली है।

सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल समेत तमाम सीनियर खिलाड़ी यह सीरीज नहीं खेलेंगे। भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। वहीं, 22 अगस्त को आखिरी वनडे खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि, वह विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किए गए थे। स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप के अलावा अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर पर रहेगी।

दीपक इस साल फरवरी से ही चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रोइन इंजरी हुई थी। अब वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया में नियमित तौर पर स्थान बनाने के लिए जोर बनाएंगे। इसके साथ ही वह टी-20 विश्व कप के लिए भी अपना दावा पेश करना चाहेंगे।

वहीं राहुल त्रिपाठी को आयरलैंड दौरे पर भारत की टी-20 टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, तब उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिला था। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में त्रिपाठी को मिडिल ऑर्डर में मौका मिल सकता है।

जिम्बाब्वे दौरे पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान धवन के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन पर होगी। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर सुंदर, शार्दुल, अक्षर और दीपक चाहर टीम में शामिल हैं। तेज गेंदबाजों में चाहर, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल और आवेश खान पर जिम्मेदारी होगी।

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 18 अगस्त (हरारे)
दूसरा वनडे: 20 अगस्त (हरारे)
तीसरा वनडे: 22 अगस्त (हरारे)

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img