Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

रोजगार मेले में 52 अभ्यर्थियों का चयन

  • सांई आइटीआई में लगाया गया रोजगार मेला

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शनिवार को सांई आईटीआई में आयोजित रोजगार मेलें का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान एवं जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि अंशुल चौहान ने रोजगार मेले में आए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन मे जो भी लक्ष्य हो निर्धारित करें वह रुचि के अनुसार हो न की किसी दबाव में निर्धारित करें।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आयोजित रोजगार मेला में एके एस जाब्स्ज्ञ प्लेसमेंट प्रालि, ग्लोबल ग्रीन बायो प्लांटिक टेक्नोलॉजी एवं मदरसन सूमी वायरिंग लि0 द्वारा क्वालिटी चैकर, प्रोडक्शन, मेंटीनेंस, स्कैनर, सेल्स एग्जिक्यूटिव, एसोसिएट आदि पदों के लिए टेक्निकल एवं नान टेक्निकल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। उन्होंने बताया कि रोजगार मेलें में 103 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसके सापेक्ष 52 अभ्यर्थी चयनित हुए।

चयनित अभ्यर्थियों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान एवं सांई आईटीआई के प्रबंधक विवेक मित्तल, एवं अजय कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी शामली ने आॅफर लैटर वितरित किए और कैरियर काउंसलिंग कराकर सेवा मिश्र, प्रशासनिक सेव एवं रोजगार के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एचएस मलिक, हरभजन सिंह, मुकेश पाराशर, अमरजीत, ललित दुबे, विनित मलिक, एकता शर्मा, ओमवीर निर्वाल, सतेंद्र आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img