Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए

  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनता दरबार लगाकर सुनी जन समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: सतपाल महाराज मा0 मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनायें एवं जनपद प्रभारी मंत्री ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में जनता दरबार कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये जन-समस्याओं का निस्तारण किया।
जनता दरबार में कुल 177 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश मा0 कैबिनेट मंत्री ने दिये।

इस मौके पर सतपाल महाराज ने कांवड़ मेला-2022 के सकुशल सम्पन्न होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिये जनता की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण व्यक्तिगत रूचि लेकर हल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अगर किसी का फोन आता है, तो उसे अवश्य उठा लें, अगर कहीं व्यस्तता है, तो रिंग बैक जरूर करें।

जनता दरबार में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में जमीन की पैमाईस, स्ट्रीट लाइट लगाये जाने, राशन कार्ड बनवाने, अतिक्रमण हटाने, नाले की सफाई, भूमि सम्बन्धी विवाद निपटाने, सड़क का चौड़ीकरण, तटबन्ध निर्माण, रास्ता बनवाने, कच्चे माइनर को पक्का करने, पानी की निकासी, हैण्डपम्प को रिबोर करने, शस्त्र लाइसेंस दिलाये जाने, विद्युत का कनेक्शन दिलाये जाने, सड़क व पुलिया निर्माण करने, नालों का निर्माण करने, आर्थिक सहायता दिलाये जाने, नहर की पटरी के लिये रास्ता बनाने, तालाब का जीर्णोद्धार करने शौचालयों आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुये।

जनता दरबार में संजीव कुमार, सुभाषनगर ज्वालापुर ने सड़क के चौड़ीकरण तथा अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में अपना आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने संज्ञान लेते हुये अधिकारियों से जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि माह अगस्त में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी तथा सड़क के चौड़ी करण के सम्बन्ध में रेल मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखा जायेगा। विजय चौहान जिला कोषाध्यक्ष भाजपा ने ग्राम खुब्बनपुर में तटबन्ध निर्माण के सम्बन्ध में कैबिनेट मंत्री के सामने अपना पक्ष रखा। इस अधिकारियों ने बताया कि इसकी योजना तैयार कर ली गयी है तथा प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सतपाल महाराज को जनता दरबार में नारायण शास्त्री, हरिद्वार ने सड़क निर्माण हेतु अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

इस पर अधिकारियों ने बताया कि इनका प्रस्ताव सर्वे कर शासन को भेज देंगे। जनता दरबार में लक्ष्मण सिंह नागर निवासी गोवर्धन ने 200 मी0 सड़क निर्माण के सम्बन्ध में निवेदन किया, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिये कि इसका निर्माण जिला पंचायत के बजट से करा दीजिये। योगेश निवासी झबरेड़ा ने प्रमाण पत्रों के बनने में आ रही दिक्कत का हवाला दिया, इस पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रमाण पत्रों के बनने में हीलीहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुरारी लाल आर्य नगर ज्वालापुर ने भूमि पर कब्जा दिलाने की बात कही। इस पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।

जनता दरबार में नरेश चन्द्र जायसवाल सुल्तानपुर ने कच्चे माइनर को पक्का करने के लिये अपना प्रार्थना पत्र दिया। इस कैबिनेट मंत्री द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि इसकी डी0पी0आर0 दोबारा भेजी जा रही है। डॉ0 सुभाष सैनी, चांदपुरीकला ने शस्त्र लाइसेंस दिलाये जाने के लिये अपना पक्ष रखा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इनका आवेदन क्रास वेरिफिकेशन के लिये भेजा गया है।

जनता दरबार में हितेश चौहान सलेमपुर ने जमालपुर खुर्द में पुलिया निर्माण, श्री अंकुर चौधरी ने नहर निर्माण हेतु, आदर्श शिवाजी नगर विकास समिति रूड़की ने सड़कों की मरम्मत के सम्बन्ध में, डॉ0 शराफत नारसन ने मनरेगा के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराने, प्रदीप राज प्रधान संगठन ने सड़क का डामरीकरण करने, सुशील त्यागी आदर्श नगर रूड़की ने ग्राम सढौली में सीसी रोड़ निर्माण के सम्बन्ध में, भाजपा युवा मोर्चा बुग्गावाला ने सीसी मार्ग निर्माण के सम्बन्ध में, बबलू कश्यप खानपुर ने विद्युत बिल में छूट प्रदान करने, दीपक सिंह रावत विकास नगर टिहरी विस्थापित ने टिहरी विस्थापित क्षेत्र पथरी में नहरों की मरम्मत कराये जाने, राधेकृष्ण पार्षद कनखल हरिद्वार द्वारा नालियों व सड़कों के निर्माण के सम्बन्ध में, हिम्मत सिंह राणा नगला इमरती ने आर0सी0सी0 इण्टरलाकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण कराये जाने, श्रीमती देवी सैेनी परगना मंगलौर ने मुआवजा दिलाये जाने, डॉ0 हर्ष कुमार ने रायसी में सड़क निर्माण कराये जाने, चन्दन सिंह चौहान बहादराबाद ने सिंचाई की गूल की मरम्मत किये जाने, नरेश मित्तल सलेमपुर रोहणी इनक्लेव में आन्तरिक सड़क निर्माण के सम्बन्ध में, अपने-अपने आवेदन दिये। इन सभी पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समस्याओं के निराकरण के निर्देश कैबिनेट मंत्री ने दिये।

जनता दरबार में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी पी0एल0शाह, एचआरडीए सचिव श्री उत्तम सिंह चौहान, एस0डी0एम0 पूरन सिंह राणा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्राम्य विकास, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img