Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

सियासत की भेंट चढ़ा लावड़ का रक्षाबंधन मेला

  • मेला लगाने के लिए नगर पंचायत में की बुलाई गई थी बैठक, मेला लगाने पर दी सहमति

जनवाणी संवाददाता |

लावड़: रक्षाबंधन के पर्व पर लगने वाले हिंदू-मुस्लिम साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल रक्षाबंधन मेला इस बार सियासत की भेंट चढ़ रहा है। इस मेले को लेकर लगातार राजनीति हो रही है। कुछ व्यापारी इस मेले को लगने नहीं देना चाहते हैं तो कुछ राजनीति सियासतदार इस मेले को लगाना चाहते हैं।

हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस मेले को लेकर अड़चने डालनी शुरू कर दी है, लेकिन अब देखना है कि यह वर्षों पुराना मेला लगता है कि यह फिर सियासत की भेंट चढ़ जाएगा। इस मेले का परवान चढ़ाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत की अध्यक्षा द्वारा सार्वजनिक मीटिंग भी बुलाई गई थी।

मीटिंग में कस्बे के सभी दलों के लोग सामाजिक लोग सभासदों के अलावा क्षेत्रीय विधायक और व्यापारियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि क्षेत्रीय विधायक और व्यापारी इस मीटिंग में नहीं पहुंचे, लेकिन अन्य सभी लोग पहुंचे जो एक राय होकर कह रहे थे कि यह धार्मिक और साम्प्रदायिक मेला है। जो इस बार लगना चाहिए। उधर, एसडीएम और थाना क्षेत्र की पुलिस ने साफ कह दिया कि वह इस मेले के खिलाफ नहीं है, लेकिन मेला वर्षों से मुख्य मार्ग पर लगता आ रहा है।

001

इस वर्ष वह इस मार्ग पर लगने नहीं देंगे। इसके लिए जगह चिह्नित कराएंगे और वहां मेले का आयोजन कराएंगे। 50 वर्षों से भी अधिक का समय इस मेले को कस्बे के मुख्य मार्ग पर लगते हुए हो गया है, लेकिन कोरोना काल होने के कारण दो वर्ष से यह मेला नहीं लगा। इस बार मेले को लगाने के लिए तैयारी की जा रही थी, लेकिन इस मेले के आयोजन में ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा था।

क्योंकि इस मेले को लेकर कस्बे की सियासी राजनीति गर्माने लगी है। नगर पंचायत में चुनाव नजदीक है। ऐसे में इस मुद्दे को राजनीति का अखाड़ा बनाना शुरू कर दिया। रक्षाबंधन के पर्व पर यह मेला लगता है, लेकिन इस बार इस मेले को व्यापारियों ने यह हवाला देते हुए मुख्य मार्ग पर लगने से मना किया है कि उत्तर प्रदेश की सरकार अतिक्रमण के खिलाफ है और यह मेला मुख्य मार्ग पर ही लगता है।

इसलिए इस मेले को अन्य किसी स्थान पर लगाना चाहिए। हालांकि नगर पंचायत के अधिकारी और मौजूदा चेयरपर्सन का तर्क है कि कस्बे में अन्य स्थानों पर जगह नहीं है। इसलिए यह मेला मुख्य मार्ग पर ही लग सकता है। इसलिए इस मेले को मुख्य मार्ग पर लगने दिया जाए।

नामित सभासद ने की कें द्रीय मंत्री से बात

नामित सभासद लाल सिंह सैनी ने कें द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान से फोन पर बात की और इस मेले के लगने में सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह हमेशा हर बात के लिए सहयोग करते हैं। इस बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने भी सहयोेग करने का आश्वासन दिया।

मेले का दूसरे स्थान पर लगाने के लिए जगह चिह्नित करने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

29

इसलिए मेला दूसरे स्थान पर लगवाया जाएगा। यह मुख्य मार्ग है। इसलिए इस बार मेले को यहां नहीं लगने दिया जाएगा।
-अमित गुप्ता, एसडीएम, सरधना

मुख्य मार्ग पर मेला लगने की अनुमति नहीं दी जा सकती। क्योंकि मुख्य मार्ग पर मेला लगने से व्यवस्था गड़बड़ हो जाएगी। इसलिए अन्य स्थान को चिह्नित कर वहां मेला लगाया जाएगा।

30

मेले के लिए पुलिस और प्रशासन सहयोग करेगा।
-श्योपाल सिंह, इंस्पेक्टर, इंचौली

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img