Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जुलूसों में जोरदार मातमपुर्सी, शहीदों को दिया पुरसा

  • हजरत इमाम हुसैन और शोहदायें कर्बला की याद में हुई मजलिसे, जुलूसों का सिलसिला जारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मोहर्रम की तीसरी तारीख को भी शहर सहित जैदी फार्म, लोहिया नगर में हजरत इमाम हुसैन और शोहदायें कर्बला की याद में मजलिसे हुई और जुलूसों का सिलसिला जारी रहा। इन जुलूसों में विभिन्न मातमी अंजुमनों ने जोरदार मातम किया और करबला के शहीदों को पुरसा दिया। देर शाम इमामबारगाह जाहिदियान से जुलूस-ए-अलम निकाला गया। इस दौरान जुलूस में इराक (करबला) से आया परचम भी शामिल किया गया।

इस जुलूस के संयोजक हाजी शमशाद अली जैदी और यूसुफ अली जैदी थे। इससे पूर्व ईरान से आए मौलाना अम्मार हैदर रिजवी ने मजलिस में हजरत अब्बास की शुजाअत और शहादत बयान की। सोजख्वानी सुहैल असगर काजमी ने की। जुलूस के प्रारम्भ में अन्जुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, चांद मियां, रविश, मीसम,अंजुमन दस्ता ए हुसैनी के साहिबे बयाज हुमायूं अब्बास ताबिश, गजाल रजा और दिलदार जैदी, अंजुमन तंजीम-ए-अब्बास के सफदर अली हिन्दुस्तानी, अतीक-उल-हसनैन, दारैन जैदी, काशिफ जैदी और जिया जैदी ने पुरसौज नौहे पढ़कर शौहदाये कर्बला के मकसद को उजागर किया।

28 2

जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिया मस्जिद, जाहिदियान, पैठ बाजार, बुढ़ाना गेट चौकी, सुभाष बाजार चौक से गुजरता हुआ हसन अली जैदी मरहूम के अजाखाने जाहिदियान पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस में मोहर्रम कमेटी के संयोजक हाजी शाह अब्बास सफवी, मोमिन हसन एडवोकेट, सैय्यद तालिब जैदी, डा. सरदार हुसैन जैदी, मुहम्मद अली जैदी, हाजी खुर्शीद जैदी, नियाज हुसैन जैदी, हाजी जहीर आलम अंजुम, अजहर अब्बास, कमर अब्बास, हैदर हसन, सुल्तान हैदर, अकबर हसन, राहत अली और बाकर जैदी, हुसैनी इंकलाब चैनल के निर्देशक हैदर अब्बास रिजवी सहित बड़ी संख्या में हुसैनी सोगवार शामिल हुए।

शहर में दूसरा जुलूस ए अलम जैदी फार्म में नजीर हुसैन के अजाखाने से बरामद होकर दरबारे हुसैनी पुरानी कोठी पहुंचा। जुलूस में अंजुमन फौजे हुसैनी जैदी फार्म के रजाकारों ने मातम व जावेद रजा ने नोहे पढ़े। जुलूस में बड़ी संख्या में हुसैनी सौगवार शरीक हुये। उधर, विभिन्न इमामबारगाहों और आजाखानों में गमे-हुसैन की मजलिसों का सिलसिला भी जारी रहा।

आज निकलेगा शहर में परंपरागत जुलूस

3 के जुलूसों के सिलसिले में आज शहर में परंपरागत जुलूस निकलेगा। मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि यह जुलूस डा. सैय्यद इकबाल हुसैन सफवी (मरहूम) के अजाखाने (हुसैनादाब) पूर्वा फैयाज अली से बरामद होगा। इस जुलूस के आयोजक अलहाज सैय्यद शाह अब्बास सफवी है।

देर रात आजादारों ने बीच में रोका जुलूस, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

इमामबारगाह जहीदियान से शाम में शुरू हुआ जुलूस जब रात 11:00 बजे पैंठ रोड पर पहुंचा तो वहां बिजली न होने और पूरे मार्ग पर अंधेरा होने के कारण आजादारों में रोष फैल गया। अंधेरा देख गुस्साएं आजादार जुलूस रोकने पर अमादा हो गए और जुलूस रोक दिया गया। जुलूस रुकते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

30 2

सीओ कोतवाली फोर्स लेकर फौरन जुलूस के बीच पहुंचे और आयोजकों से जुलूस को आगे बढ़ाने की अपील की, लेकिन आजादार जुलूस को आगे न ले जाने पर अड़े रहे। आजादारों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि मोहर्रम कमेटी ने मोहर्रम शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की थी। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई भी व्यवस्था नहीं की, समाचार लिखे जाने तक जुलूस के आयोजकों और पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img