Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जेई के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, रिश्वत मांगने का आरोप

  • सुल्तानपुर के जंगल में खेत में काम करते समय युवती आ गयी थी बिजली की चपेट में, कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सुल्तानपुर गांव के जंगल में लाइन काफी नीचे होने के कारण युवती उसकी चपेट में आकर घायल हो गयी थी। इसके विरोध में ग्रामीणों व परिजनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है और लाइन को ऊंचा कराने की मांगी। जिसके बाद डीएम ने एसई व एक्सईएन को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

दत्तनगर गांव निवासी मलखान पुत्र रामचंद्र ने बताया कि उनके खेत सुल्तानपुर गांव के जंगल में है और उनके खेतों के ऊपर से जो लाइन गुजर रही है वह काफी नीची है। वह कई बार जेई से शिकायत कर लाइन को ऊंचा कराने की मांग कर चुके है, लेकिन जेई द्वारा लाइन को ऊंचा करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी, जो उन्होंने नहीं दी। उसकी लापरवाही के कारण उसकी भतीजी श्वेता बिजली लाइन की चपेट में आकर घायल हो गयी थी।

पीड़ित ने बालैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी, लेकिन अभी तक कोेई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने ग्रामीणों व परिजनों के साथ कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने पीड़ित की शिकायत पर एसई व एक्सईएन को मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई कर अवगत कराने के आदेश दिए है। इस मौके पर राम सिंह, सौरभ प्रजापत, मांगे गिरी, प्रवेश गिरी, सुरेश, लोकेश, ईश्वर, पवन, आत्मराम, इरफान, अनिल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...
spot_imgspot_img