जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री राज्य राजमार्ग-57 पर मिट्टी डालने से हौजखेड़ी गांव की जल निकासी तीन साल से बाधित है। ग्रामीणों के मुताबिक, खसरा नंबर 343 की गूल बंद होने से घरों और खेतों के आसपास पानी भर रहा है। हाईवे किनारे 8 से 10 फीट गहरे गड्ढों में जलभराव से हादसों का खतरा बना है।
ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार समेत ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से गूल खुलवाने और नाला बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश में जलभराव से मकानों को नुकसान की आशंका है।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई प्रचलित है।

