जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बंटी घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी मुनीर को भी गिरफ्तार किया।सीओ द्वितीय विकास प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक, देवला-सरकड़ी खुमार मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया।
आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। पीछा करने के दौरान बाइक फिसल गई। जवाबी कार्रवाई में बंटी के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।बंटी लखनौती कला का निवासी है। उसके खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुनीर बेहट क्षेत्र के माझीपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने तमंचा, कारतूस, दो खोखे, बाइक, 460 रुपये, लूटा गया कुंडल और चाकू बरामद किया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए दैनिक जनवाणी।

