Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव: शरद यादव की बेटी शुभाषिनी आज कांग्रेस में शामिल होंगी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी दलों ने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। वहीं कांग्रेस कार्यसमिति की आज बैठक होने वाली है।

इस बैठक के बाद शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल होंगी। दूसरी तरफ, राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जिसके लिए वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस का हाथ थामने जा रही हैं। वह बिहार चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव  राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव बुधवार को इस सीट से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। वैशाली जिले की सीट से तेजस्वी यादव ने 2015 के चुनाव में जीत हासिल की थी जिसके बाद वह बिहार के उपमुख्यमंत्री बने थे। राजद से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव जल्द ही वैशाली जिला मुख्यालय स्थित हाजीपुर के अनुमंडल मुख्यालय में नामांकन करेंगे।

वहीं, नामांकन से पहले तेजस्वी यादव ने कहा है कि यदि हम सरकार बनाते हैं, तो पहली कैबिनेट मीटिंग में हम जो पहली चीज करेंगे, वह है 10 लाख युवाओं को नौकरी देना। ये सरकारी नौकरी होंगी। तेजस्वी ने कहा, बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6 फीसदी है। बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के आतंक पर उनका (सरकार) क्या कहना है? 15 साल में उनके डबल इंजन सरकार ने क्या किया? यह उनके एजेंडे से हटने की कोशिश है लेकिन हम एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव ने पर्चा दाखिल करने से पहले अपने मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप यादव का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राबड़ी देवी ने कहा, बिहार के लोग और पार्टी कार्यकर्ता लालू जी को याद कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img