Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

किठौर के ईसापुर में देर रात युवक को मारी गोली

  • भाई के साथ मजलिस से लौट रहा था युवक, पुलिस बता रही घटना को संदिग्ध

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: किठौर के ईसापुर गांव में देर रात मजलिस से लौट रहे युवक को रंजिशन गोली मार दी गई। घायल युवक को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

घटना सोमवार देर रात हुई। ईसापुर निवासी वसीम व हैदर अली पुत्र इब्ने हैदर मजलिस कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस सनसनीखेज़ वारदात में वसीम गोली लगने से गंभीर घायल हो गया।

परिजन तुरंत उसे मेरठ के निजी अस्पताल ले गए। गोली लगने की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल रंजिशन गोली मारे जाने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि घटना संदिग्ध है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नही दी गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img