Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें 09 अगस्त 2022 देखें वीडियो


01– रेप केस में अरेस्ट हुआ मध्य प्रदेश का कथित कांग्रेसी नेता मिर्ची बाबा। पीड़िता ने बाबा पर लगाए धमकी देने के आरोप।

लोकसभा चुनाव 2019 में दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर सुर्खियों में आए वैराज्ञानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिर्ची बाबा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप है। पीड़ित महिला का आरोप है कि बाबा ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

01 MIRCHI BABA


02– बिहार में नीतीश कुमार को चुना गया महागठबंधन का नेता। राज्यपाल को सौंपा था इस्तीफ़ा, 160 विधायकों के समर्थन का दावा।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता भी चुन लिया गया। इस महागठबंधन में जदयू के अलावा राजद और कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया गया है। बताया गया है कि उनके पास 160 विधायकों का समर्थन है।

02 NITIS KUMAR


03– सपा ने कन्नौज से शुरू की तिरंगा यात्रा अभियान। बोले अखिलेश यादव, भाजपा उद्योगपतियों के लिए चला रही भारत छोड़ो आंदोलन।

तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के झौआ गांव पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जिनको पैसा कमवा दिया अब वो भारत छोड़ो आंदोलन चला रहे हैं।

03 AKHILESH YADAV


04– आखिरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को ली शपथ। मंत्रिमंडल दिखा दोनों तरफ का संतुलन।

40 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को शपथ ले ली। नई कैबिनेट में नौ मंत्री शिवसेना तो नौ भाजपा के कोटे से बनाए गए हैं। इस तरह शिंदे कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है।

04 MAHARASHTRA


05– कथित भाजपा नेता भगोड़े श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने दबोचा। तीन साथियों के साथ मेरठ से किया गया गिरफ्तार।

नोएडा में महिला से बदजुबानी करने वाला कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की टीम ने भगोड़े श्रीकांत त्यागी को मेरठ में परतापुर से उसके करीबी के घर से सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल पुलिस अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं।

05 SHRIKANT TYAGI


06– पंजाब से गोला बारूद के साथ दो आतंकी गिरफ्तार। स्वतंत्रता दिवस पर धमाके की बड़ी योजना बेनकाब।

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। तरनतारन के थाना वेरोवाल इलाके से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से गोला बारूद, दो पिस्टल और आधा किलो हेरोइन बरामद की गई है। दोनों आतंकी 15 अगस्त पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

06 PUNJAB


07– अरुणाचल और नगालैंड में म्यांमार सीमा पार से गोलीबारी। असम राइफल्स का जेसीओ घायल।

भारत-म्यांमार सीमा पार से उग्रवादी गुटों ने आज पहले अरुणाचल प्रदेश और फिर नगालैंड में असम राइफल्स के जवानों पर गोलियां बरसाईं। अरुणाचल में घटना आज तड़के तिरप चांगलांग इलाके में हुई। वहीं, नगालैंड में डैन पांग्शा में। अरुणाचल में हुई गोलीबारी में असम राइफल्स का एक जेसीसी घायल हुआ है।

07 ASAM NAGALAND


08– हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट। प्रदेश में 30 से अधिक सड़कें हुईं बंद। 

हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह तक प्रदेश में 35 सड़कों पर आवाजाही बंद थी। इसके अलावा 58 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। चंबा जिले में बादल फटने के बाद जनजीवन प्रभावित है। फ़िलहाल मौसम विभाग ने दो दिन भरी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

08 HIMACHAL


09– मजलिस कर घर वापस लौट रहे युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां। वसीम गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र में गांव ईसापुर निवासी वसीम व हैदर अली पुत्र इब्ने हैदर मजलिस कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें वसीम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

09 MEERUT FIRING


10– चुनावी खैरात बांटने से पहले आर्थिक प्रभाव का आंकलन जरूरी। सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल।

देश में चुनावों से पहले जनता को मुफ्त उपहार देने या चुनावी खैरात के वादों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वह विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित कर इन वादों के आर्थिक प्रभाव का आंकलन करे।

10 SUPREME


11– मुफ्त वाली योजनाओं के बचाव में सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी। जनहित याचिका का विरोध में दाखिल की अर्जी।

आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान मुफ्त की योजनाओं का वादा करने वाले राजनीतिक दलों के खिलाफ एक जनहित याचिका का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पार्टी ने अपनी अर्जी में कहा है कि मुफ्त की योजनाएं असमान समाज में बेहद जरूरी हैं।

11 KEJRIWAL


12– अपने शहर मेरठ वापसी पर प्रियंका गोस्वामी का जोरदार स्वागत। कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता है पदक।

कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम रोशन करने वाली मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी का काशी टोलप्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी से लेकर मेडल जीतने तक प्रियंका गोस्वामी घर से दूर रहीं। प्रियंका इतने लंबे समय के बाद अपने शहर मेरठ लौटी है तो शहर के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

12 PRIYANKA e1696018182174


13– बर्मिंघम में जीतकर भारत पहुंचीं दिव्या काकरान। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत।

मुजफ्फरनगर जिले के पुरबालियान गांव की बेटी व बर्मिंघम कॉमनवेल्थ की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान स्वदेश लौट आई हैं। परिवार के लोगों और प्रशंसकों ने देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।

13 DIVYA KAKRAN


14– शामली में सिपाही का गोली लगा शव बरामद। पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।

शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र में सिपाही संदीप कुमार का गोली लगा शव बरामद हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि सिपाही के शव के पास तमंचा पड़ा मिला है। फ़िलहाल पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी है।

14 SHAMLI CRIME


15– पंखे में दौड़ रही बिजली करंट से दो चचेरे भाइयों की मौत। मासूमों की मौत से पूरे गांव में पसरा सन्नाटा।

शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र में गांव भंडौड़ा निवासी एक व्यक्ति के घर स्टूल पर रखे पंखे में दौड़े करंट से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी। बताया गया है कि हवा के लिए दोनों मासूम भाइयों ने अपनी ओर पंखा घुमाया था। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आये दोनों मासूमों को परिजन अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

15 SHAMLI MASUM


16– केशव प्रसाद मौर्या के साथ श्रीकांत त्यागी का फोटो हुआ था वायरल। श्रीकांत की गिरफ्तारी पर डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ श्रीकांत त्यागी का फोटो वायरल हुआ था। आज जब श्रीकांत की गिरफ्तारी मेरठ से हो गई है तो एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी कौन सी बड़ी बात है। कोई अपराध करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा भी होगा और उसकी गिरफ्तारी भी होगी।


17– कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी से परेशान सोसायटी की महिलाओं वीडियो हुआ वायरल। अत्याचार से पीड़ित महिलाओं ने बताई आपबीती।

कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी से परेशान सोसायटी की महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रीकांत कि मनमनी से पीड़ित महिलाएं आपबीती बता रहीं हैं। हालांकि जनवाणी न्यूज़ इस वीडियो को लेकर कोई दावा नहीं करता है और ना ही इस वीडियो की पुष्टि करता है।

 


18– चिराग पासवान ने की बिहार राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग। बोले- जो अपनी ही बातों पर नहीं टिकते, उन पर भरोसा कैसे करें?।

लोजपा (रामविलास) ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। चिराग पासवान ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के बाद मुख्यमंत्री जी की विश्वसनीयता शून्य है। जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे, उसी के साथ सरकार बना ली। उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।

17 CHIRAG PASWAN


19– विश्व के जाने-माने क्रिकेट अंपायर रूडी कोएर्टजन का कार एक्सीडेंट में निधन। शोक में डूबे दुनिया भर के फैन्स।

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट अंपायर रूडी कोएर्टजन का कार क्रैश में निधन हो गया है। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह रिवर्सडेल नामक इलाके में हुआ। 73 साल के रूडी कोएर्टजन ने 331 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की है।

19 CRICKET


20– शहीदी सप्ताह के आयोजन में नक्सलियों ने किया शक्ति प्रदर्शन। अत्याधुनिक हथियारों से लैस दिखा संगठन।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने अपने शहीदी सप्ताह के मौके पर एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। जिसमें तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर शहीदी सप्ताह मनाया। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सली इस शहीदी सप्ताह के दौरान मौजूद रहे।

23 CHACHITISGARH

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img