Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक, गुलजार हुए बाजार

  • बाजारों में सुंदर-सुंदर राखियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गये हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बाजार में बिक रही एक से एक सुंदर राखियों की जमकर खरीदारी शुरू कर दी है तो वही भाई भी अपनी बहनों को रक्षाबंधन पर गिफ्ट देने के लिए खरीदारी करने में लगे हुए हैं। युवतियों से लेकर महिलाएं भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बाजार में पहुंचकर बहनें खुलकर राखी खरीद रही है।

नगर के बाजारों में जगह-जगह राखी की मनमोहक दुकानें सजी हुई हैं। जिसके चलते युवतियों से लेकर महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर एक से एक सुंदर राखियो की खरीदारी कर रही है। बच्चों के लिए छोटा भीम, डोरेमोन जैसी वैरायटी की राखियां महिलाओं को खूब लूभा रही है। जिनकी भी जमकर खरीदारी हो रही है।

29 8

भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजार में राखी का बाजार सजने लगा है। राखी की खरीदारी के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में राखी का बाजार सजने लगा है। राखी की खरीदारी के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई।

पिछले दो वर्ष से कोरोना को लेकर राखी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ नहीं मनाया गया था, लेकिन इस वर्ष सबकुछ ठीक-ठाक रहने के कारण रक्षाबंधन को लेकर बहनों में उत्साह भरी हुई है। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही अभी से ही बहनें भाई के कलाई पर राखी बांधने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है।

वहीं दूर-दराज रहने वाले भाइयों को डाक के माध्यम से भेजने का काम भी बहनें कर रही हैं। इसी क्रम में भाई भी अपनी बहनों को रक्षाबंधन पर गिफ्ट देने के लिए बाजारों में खुलकर गिफ्ट आदि सामान खरीदने में जुटे हैं।

डाक विभाग ने घर-घर पहुंचायी 7729 राखियां

भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना। इस बार डाक विभाग ने बहनों की सुन ली और मोहर्रम का अवकाश होने के बाद भी डाकखाने खुले हुए थे। बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाने के लिए छुट्टी वाले दिन भी डाकियों ने राखी बांटी। रक्षा बंधन का पावन त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता है, वैसे ही भाइयों को अपनी राखी पहुंचने का इंतजार रहता है। जो बहनें अपने भाइयों तक स्वयं नहीं पहुंच पाती उनकी सेवा के लिए डाक विभाग सदैव तत्पर रहता है।

इस क्रम में मेरठ डाक मंडल के सभी डाकियों ने आज हजारो भाई बहनों की मुस्कान बनकर आज मुहर्रम के अवकाश के दिन भी घर घर जाकर राखी बांटी। राखी वितरण की निगरानी कर रहे मेरठ डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक अनुराग निखारे ने बताया की भाई बहन के अटूट प्रेम बंधन के त्योहार में किसी भाई की कलाई सुनी न रहे इसके लिए मेरठ व बागपत जनपद के सभी 399 डाकघर को आज अवकाश के दिन खुलवाकर देश के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री व साधारण डाक समेत कुल 7729 राखी लिफाफे स्पेशल ड्राइव चलाकर वितरित कराया गया। इससे पहले रविवार के दिन भी डाकियों के माध्यम से 8735 राखी लिफाफे वितरित कराये गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img