जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान (रजि०) के मुख्यालय पर राखी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रेखा अग्रवाल प्रथम, कुसुमलता अग्रवाल व उषा शर्मा द्वित्तीय, एवं ऋतु अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राखी में पूरा परिवार दशार्ने के कारण, रीना अग्रवाल को एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान पर राखी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रुद्र अग्रवाल प्रथम, अक्षत अग्रवाल द्वित्तीय एवं पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किये गये।

