Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

सेंट आरसी के तीन छात्र-छात्राओं का जेईई मेन्स में जलवा

  • निश्चिय 97, आयुष 92 और राघव के 90 परसेंटाईल अंक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आईआईटी-जेईई मेन्स सेशन-2 2022 परीक्षा के घोषित परिणाम में सेंट आरसी कांवेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कट आॅफ परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

सेंट आरसी कांवेंट स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू संगल ने बताया कि घोषित रिजल्ट में 3 छात्र छात्राओं ने कट आफ परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले निश्चय गोयल 97 परसेंटाइल, आयुष गोयल 92 परसेंटाइल तथा राघव गोयल को 90 परसेंटाइल अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य ने आगे बताया कि 2022 जेईई मेन्स की सेशन-1 में भी इन विद्यार्थियों ने कट आफ लिस्ट से ऊपर अंक प्राप्त किए थे। जेईई 2022 की परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर इन विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय इंजीनियर संस्थाओं जैसे एनआईटी और अन्य बड़े गवर्नमेंट कॉलेज में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

यही छात्र देश भर में फैली विशिष्ट तकनीकी संस्था आईआईटी प्रवेश के लिए होने वाली एडवांस परीक्षा में भी शामिल होंगे और सफल होकर शामली का नाम देशभर में ऊंचा करेंगे। सभी बच्चों के भविष्य की कामना की सभी चयनित बच्चों के परिवार को बधाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img