- देवबंद-गंगोह रोड पर नाग देवता मंदिर के निकट हुआ हादसा
- दुर्घटना में हुई युवकों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: गंगोह रोड पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में लोग घायल हो गए। जिनमें से दो युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में हुई युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शुक्रवार की शाम गांव भायला निवासी नितिन पुत्र नरेंद्र बाइक पर सवार होकर बडग़ांव से अपने गांव वापस आ रहा था। जैसे ही वह नाग देवता मंदिर के निकट पहुंचा तो सामने बाइक पर सवार होकर आ रहे सरफराज पुत्र कामिल निवासी गांव कंजौली थाना रामपुर मनिहारान से उसकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में नितिन, सरफरार के अलावा सरफराज की बाइक पर सवार उसके रिश्तेदार जमील और आकिल गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को देवबंद सीएचसी में भर्ती करा दिया।
जहां पर २६ वर्षीय सरफराज की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों को गम्भीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान २५ वर्षीय नितिन ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।

