Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

दुर्वेशपुर में दलित-मुस्लिम पक्ष के बीच बवाल

  • दोनों पक्षों दे दर्जनों राउंड हुई फायरिंग, दर्जनभर लोग घायल
  • पुलिस ने दोनों पक्षों के 65 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
  • ग्राम प्रधान समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: रविवार को दिन निकलते ही सरधना के दुर्वेशपुर गांव में दलित व मुस्लिम समाज के लोगों के बीच बवाल हो गया। दोनों ओर से जमकर फायरिंग की गई और पथराव भी हुआ। खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के दर्जनभर लोग घायल हो गए।

जिनमें एक के कंधे पर गोली व बाकी अधिकांश को छर्रे लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नौ लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी देहात केशव कुमार भी हालात का जायजा लेने पहुंचे।

तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने अपने स्तर से दोनों पक्षों के 65 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही ग्राम प्रधान समेत दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

कोतवाली क्षेत्र के दुर्वेशपुर गांव में ग्राम प्रधान लियाकत व अंकुर पक्ष में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है। रविवार सुबह दिन निकलते ही दोनों पक्षों के लोग फिर से भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया और दर्जनों राउंड फायरिंग की गई।

जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गया। संघर्ष में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। जिसमें गुलफाम के कंधे में गोली लगी, जबकि बाकी अधिकांश लोग छर्रे लगने से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां से नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने अपने स्तर से दोनों पक्षों के 65 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने ग्राम प्रधान लियाकत व अंकुर को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया।

वहीं एसपी देहात केशव कुमार भी हालात का जायजा लेने पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। इस संबंध में एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img