Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव से अखिलेश यादव ने की मुलाकात

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने आज आजमगढ़ के मंडलीय कारागार में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत यादव से मुलाकात की। रमाकांत यादव जनपद के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। वे आजमगढ़ से 4 बार सांसद भी रहे हैं।
अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर लगातार रमाकांत यादव के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए जा रहे है। सरकार चाहती है कि वह जेल से बाहर न आने पाएं। यादव ने कहा कि भाजपा 2024 की अभी से तैयारी कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विपक्ष पर झूठे आरोप लगा रही है। भाजपा की तमाम गलत कार्यवाहियों के पीछे प्रशासन है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार गरीबी, महंगाई और बेकारी पर बात नहीं करना चाहती है।

यादव ने कहा कि जानबूझकर जनता का ध्यान भटकाने और विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने के लिए ये लोग चिह्नित कर झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेज रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि 1 लाख 13 हजार नौजवानों ने अग्निवीर बनने के लिए आवेदन किया है। सरकार बताए इसमें कितनों को नौकरी मिलेगी? जितने नौजवानों ने आवेदन किया है उसमें से 1 लाख 10 हजार नौजवान घर वापस आ जाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2024 में आजमगढ़ सीट जनता के समर्थन से बड़े बहुमत के साथ वापस आ जाएगी। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत पर सवाल, पैर कटने की खबरें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ईरान के नए सुप्रीम लीडर...

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...
spot_imgspot_img