Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आश्वासन दिया है कि अल्पवर्षण से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए कृषि विभाग किसानों को हर संभव मदद करेगा। उन्होंने प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन रणनीति, आगामी मिलेट्स वर्ष की तैयारी, तोरिया बीज के दो लाख फ्री किट बांटने और आगामी समय में सब्जियों तथा दालों के बीजों के मिनी किट बांटने की तैयारी की समीक्षा की।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में बताया कि कृषि विभाग वर्ष 2023 को मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध रणनीति तैयार कर रहा है। उन्होंने तोरिया बीज के दो लाख फ्री किट किसानों तक शीघ्र पहुंचाने की रणनीति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आगामी समय में सब्जियों तथा दालों के बीजों के मिनी किट भी कृषि विभाग द्वारा किसानों को बांटे जाने की तैयारी है।

कृषि मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 30 हजार नए सोलर पंप वितरित करने का लक्ष्य है। इसके तहत 10 हजार सोलर पंप के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इसके सापेक्ष अभी तक कुल 19 हजार ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। उपयुक्त पाए गए आवेदनों के प्रति सोलर पंप स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से गतिमान है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में अल्प वर्षण और सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में सब मिशन ऑन मैकेनाइजेशन योजना के तहत 4 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति की गई है। इस राशि का उपयोग किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर दिए जाने वाले अनुदान के लिए किया जाएगा। इसमें से 30 करोड़ रुपए गत वर्ष के बकाया के रूप में चुकाए जाएंगे तथा शेष राशि का इस वर्ष खरीदे जाने वाले कृषि यंत्रों पर अनुदान के रूप में उपयोग किए जाएगा।

उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रों की खरीद पर कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। शीघ्र ही 154.29 करोड़ रुपयों की और धनराशि स्वीकृत की जाएगी। जिसके माध्यम से इन सीटू कार्यक्रम के अंतर्गत पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए कृषकों को कृषि यंत्र खरीदने हेतु कृषि ऋण दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img