जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विवेक कॉंलेज बिजनौर के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विश्व विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे अध्यात्मिक नवाचार एवं विभिन्न सामाजिक उद्यमों द्वारा सिखने सीखाने की प्रक्रिया का अध्ययन करना था।
सर्वप्रथम डा. इप्शित सिंह, सहायक आचार्य इतिहास एवं संस्कृति विभाग ने विश्व विद्यालय की स्थापना, विजनमिशन, विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विश्व विद्यालय के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पाण्डेया ने छात्र-छात्राओं को अपना आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि जब आप किसी कार्य को करने के लिये तत्पर होते है तो आप अपना सारा शैक्षिक अनुभव का प्रयोग वहां करते है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप एक अच्छा इंसान बने जिससे अपने साथ-साथ समाज का भी कल्याण कर सके।

