जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: राह चैरिटेबल ट्रस्ट बिजनौर ने सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल बकली रोड बिजनौर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें स्कूल को शिक्षक व छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल के सभी शिक्षकों को राह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विजेता छात्र छात्राओं को राह चैरिटेबल ट्रस्ट ने पुरस्कृत किया।

