जनवाणी संवाददाता |
नकुड: दशलक्षण पर्व के छठवें दिन उत्त्तम संयम धर्म की पूजा के साथ शीतलनाथ भगवान चन्द्रप्रभु भगवान की शांतिधारा के साथ पूजा-प्रक्षाल करते हुए बताया गया कि स्वस्थ,संतुलित सोच के लिए नियंत्रित जीवन जीना उत्तम संयम धर्म है।
श्री दिगंबर जैन आदिनाथ मंदिर एवं चंद्रप्रभु चैतालय में पर्यूषण पर्व के छठवें दिन उत्तम संयम की पूजा के साथ शीतलनाथ भगवान की पूजा अर्चना करते हुए शांतिधारा एवं कलशों द्वारा अभिषेक किया गया।
रविवार रात्रि महिला जैन मिलन की और से आयोजित धार्मिक चालीसा पाठ प्रतियोगिता में माही जैन,दक्ष जैन,सिदार्थ जैन,अंश जैन,प्रत्यक्ष जैन,रजत जैन,विदिशा जैन ने चालीसा पाठ सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ, राजेश जैन राजू ने बताया की सोमवार को दिन में सुगन्ध दशमी पर्व मनाया गया।मुकेश जैन,शिवम जैन ने बाबा का दर्शन सुहाना लगता है भजन सुना कर श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष संदीप जैन,महामंत्री आलोक जैन,अभषेक जैन , प्रिया जैन, नीतू जैन, प्रतिभा जैन, नीलम जैन, रेमी जैन, प्रिया जैन, सारिका जैन,अनिता जैन,मानसी जैन,पंकज जैन,विवेक जैन,मुकेश जैन,राजेश जैन संयम जैन,शिवम जैन,मनोज जैन,सरवन जैन,संजीव जैन,वर्धन जैन,अनमोल जैन सुधांशु जैन,वर्षा, शिप्रा,आयुषी आदि का सहयोग रहा।

