- शामली और आसपास क्षेत्र से कई जत्थे शाकुंभर रवाना
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मां शाकंभरी देवी पैदल जाने वाले यात्रियों के कई जत्थे सोमवार को भी शामली से रवाना हुए। डीजे की धुन और धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु महिला-पुरूषों ने जत्थे को सहारनपुर तिराहे से आगे रवाना किया। कई स्थानों पर भक्तों का स्वागत भी किया गया।
सोमवार को शामली के गांव खेडीकरमू में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व रालोद के जिला संयोजक अरविंद झाल मां शाकंभरी शोभायात्रा का शुभारंभ शुभारंभ फीता काटकर किया। मां शाकंभरी पद यात्रा गांव खेड़ी करमू से शाकुंभर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर लोकेंद्र खेडी, सचिन कालखंडे, दीपक, संजीव, बबलू, राजू, रोबिन, प्रेम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। शहर के माजरा रोड भाकूवाला मंदिर से मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए जय जगदंबा पदयात्रा संघ द्वारा पदयात्रा रवाना हुई। पूजा अर्चना के साथ झंडा पूजन किया गया। पदयात्रा बैंडबाजों तथा ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न झांकियों व कलाकारों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों को होते हुए रवाना हुई। मौके पर घनश्याम जांगिड, राधेश्याम जांगिड, हरिश्याम जांगिड, सचिन कुमार, आशु, राजेश, सुदीप कुमार, वाशु अमित, आदि मौजूद रहे।
वहीं खेडीकरमू से जय माता श्री शाकुंभरी देवी सेवा समिति द्वारा एक पैदल यात्रा रवना हुई। सवेरे पूजा अर्चना के बाद पद यात्रा प्रारंभ हुई। जिसका शुभारंभ सुशील नहारिया ने फीता काटकर व शाकुंभरी देवी की ज्योत जलाकर किया। यात्रा के दौरान प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर शोभित, डा. ब्रजपाल, भूरा प्रधान, प्रदीप तेजा, महक सिंह, रोबिन, बबलू, साहिल, मोहित आदि मौजूद रहे।
गांव लिलौन से विशाल शाकुंभरी देवी पद यात्रा समिति द्वारा एक पद यात्रा मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों को रवाना हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में जय माता दी के जयकारे लगाये, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया था। इस अवसर पर डिम्पी, रोबिन, दीपक, रोहित, नीशू, आतुल, राजा, प्रदीप, सूरज आदि मौजूद रहे।

