Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

छात्रा को धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए धमकाता है सिरफिरा, बंदूक लिए भेजता है फोटो

जनवाणी ब्यूरो |

भोपाल/खंडवा: खंडवा में एक सिरफिरे ने नर्सिंग छात्रा का रास्ता रोक कर उसका हाथ पकड़ा और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाला। मामला खंडवा शहर के एसएन कॉलेज स्थित इंदिरा चौक का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सिरफिरे युवक ने छात्रा का रास्ता रोका और उसके ऊपर फूल बरसाने लगा। बाद में उसने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे किडनैप करने की नियत से अपनी बाइक पर बैठाया लेकिन छात्रा गाड़ी की रफ्तार बढ़ने से पहले ही कूद गई और शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुला लिया। भीड़ के आते ही आरोपी मौके से भाग निकला, मामले की जानकारी लगने के बाद हिंदू संगठन छात्रा को कोतवाली लेकर पहुंचे। और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

घटना स्थल पर मौजूद एक ऑटो चालक कोतवाली पुलिस को बताया कि युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद हम वहां पहुंचे। लेकिन आरोपी अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर हरसूद रोड की तरफ भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू स्टूडेंट आर्मी के माधव झा, अमिनेष जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रा को थाने लेकर आए। हिंदू जागरण मंच के अनीष अरझरे ने थाना प्रभारी बीएल अटोदे से कार्रवाई की मांग की है।

व्हाट्स एप बंदूक वाली फोटो भेजकर डराता है

छात्रा ने बताया कि वह सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर आशापुर जा रही थी। उसके गांव का ही मोनू उर्फ जांबाज मंसूरी उसे बीते एक साल से परेशान कर रहा है और शादी करने का दबाव डाल रहा है। इस बारे में मेरे परिजन आरोपी के पिता पीरू मंसूरी से शिकायत भी कर चुके हैं। कुछ दिन पहले आरोपी ने किसी से छात्रा का मोबाइल नंबर लिया और बाद में उसे हाथ में बंदूक वाली तस्वीरें भेजकर धमकाने लगा। युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाल रहा है और न करने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा ने बताया कि पिछले महीने भी युवक ने खंडवा में उसका रास्ता रोका था और चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी दी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img