Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़, हाथ पकड़ा

  • काफी दिन से पीछा कर रहे मनचले
  • पहले भी कोतवाली में घुसकर बचाई थी जान, तहरीर दी

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर में छेड़छाड़ की घटनाएं किसी दिन बड़ी घटना करा सकती हैं। बुधवार को कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ बाइक सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। नगर निवासी एक किशोरी कस्बे के ही गर्ल्स कॉलेज में कक्षा पांच की छात्रा है। आरोप है कि कुछ मनचले उसे काफी दिन से परेशान कर रहे हैं।

आरोपी जबरदस्ती उसे मोबाइल नंबर देने और बात करने का दबाव बनाते हैं। पढ़ाई छूटने के डर से छात्रा ने घर पर भी नहीं बताया। दहशत के साए में छात्रा हिम्मत के साथ कॉलेज जाती रही और मनचलों का शिकार होती रही। कुछ दिन पहले मनचलों ने छात्रा को ज्यादा परेशान किया तो वह पनीछा छुड़ाने के लिए कोतवाली में घुस गई थी।

डर के चलते पुलिस को कुछ नहीं बताया। बुधवार को छात्रा कॉलेज जा रही थी। मनचलों ने फिर से पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में आरोपियों ने उस पर फब्तियां कसते हुए हाथ पकड़ लिया। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। छात्रा ने कॉलेज पहुंच कर प्रधानाचार्या को मामले से अवगत कराया।

19 8

उन्होंने छात्रा के अभिभावकों को बुलाकर जानकार दी। फोटो के आधार पर छात्रा ने एक आरोपी की पहचान कर ली। जिसके बाद कॉलेज की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

आए दिन होती है इस तरह की घटना

नगर में मनचलों का आतंक बढ़ता जा रहा है। छेड़छाड़ की यह नई घटना नहीं है। इससे पहले भी लगातार छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहे हैं। कुछ दिन पहले छेड़छाड़ के विरोध में मनचलों ने एक छात्रा पर फायरिंग तक कर दी थी। जिसको लेकर खूब बवाल हुआ था।

छुटपुट घटनाएं छात्राएं घर पर भी बताना जरूरी नहीं समझती हैं। क्योंकि उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में बंद करने का डर रहता है। सामाजिक संगठन लगातार कॉलेज समय पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग करते रहते हैं। मनचलों पर नकेल नहीं कसी गई तो किसी दिन इस तरह की घटना बड़ा बवाल करा सकती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img