Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

रामचरित मानस के पाठ का किया शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: झंडा रामलीला रंग मंच पर रामचरितमानस के पाठ का शुभारंभ किया गया। मां भगवती का ध्वज स्थापित किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र धीमान ने कहा कि रामायण में सभी रिश्तों की मर्यादा बताई गई हैं।

गुरुवार की रात रामलीला रंग मंच पर मां भगवती का ध्वज स्थापित कर मां की आरती की गई। उसके बाद रामचरितमानस का पूजन किया गया। पूजन के यजमान रमेश चंद्र धीमान और अशोक कुमार गुप्ता रहे। पूजन सतीश चंद शर्मा ने कराया। पूजन के बाद रामचरितमानस का मूल पाठ आरंभ किया गया।

राम लीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र धीमान ने बताया कि देश मे कोरोना महामारी फैलने और सरकार की गाइड लाइन के कारण इस वर्ष गत वर्षों की भाति राम के चरित्र का मंचन नही कराया जा रहा है। सिर्फ रामचरितमानस का मूल पाठ कराया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया कि सभी भक्तों को शारीरिक दूरी पर बैठाया जा रहा हैं तथा सभी भक्त मास्क लगा कर आये। कार्यक्रम में कस्तूरी लाल कालरा, रमेश चंद्र धीमान, अशोक कुमार गुप्ता, रामपाल प्रजापति, अनिल चंद्रा, अरुण पुष्कर, राकेश रस्तौगी, मोहन शर्मा, दिव्यम अरोड़ा, राजू रस्तौगी आदि ने सहयोग किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img