Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

एसडीएम ने राष्ट्रीय ध्वज देकर पर्वतारोही रिहान अली को किया रवाना

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: तहसील के गांव मरवा निवासी रिहान जनपद सहारनपुर के एकमात्र पर्वतारोही को एशिया की सबसे ऊंची तीन चोटियों को फतह करने के लिए उप जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज देकर रवाना किया।

शुक्रवार को उप जिलाधिकारी ने ग्राम मरवा निवासी पर्वतारोही रिहान अली को राष्ट्रीय ध्वज देकर एशिया की सबसे ऊंची चोटियों माउंट फ्रेंडशिप माउंट लद्दाखी और माउंट चितिदार की चढ़ाई को फतह करने के लिए ध्वजारोहण देखकर रवाना किया। उप जिलाधिकारी दीप्ति देव ने कहा है कि इस क्षेत्र में ऐसी प्रतिभा का होना तहसील क्षेत्र वासियों के लिए खुशी की बात है। पर्वतारोही रिहान पहले भी स्टोक कांगड़ी फतह कर चुके हैं और इनके नाम कई अवार्ड हैं।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार भी रिहान अली तीनों चोटियों को फते करके एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्पॉन्सर मौलाना अब्दुल मालिक जिलाध्यक्ष ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल ने कहा है कि रिहान अली की मेहनत और लगन को देखकर क्षेत्र के और भी युवा माउंट ट्रेनिंग के लिए तैयार होंगे और अपने देश का नाम दुनिया में रोशन करेंगे।

48 15

स्पॉन्सर संजीव कुमार उर्फ बॉबी करणवाल ने अपने संबोधन में कहा है कि हमें खुशी है हमने एक ऐसे युवा को स्पॉन्सर किया जो हमारे क्षेत्र का नाम लगातार दुनिया के नक्शे पर ला रहा है। हमें उम्मीद है कि इस बार भी रिहान वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार मुफ्ती दिलनवाज अहमद कारी, अब्दुल बातिन, हाफिज रईस अहमद, कुर्बान अली, इकराम, अरविंद कुमार, नवाब अली, डॉक्टर सलमान, शाबान गुर्जर, समून, शाही मौलाना अब्दुल सलाम मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img