Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

सभी सरकारों में किसानों का शोषण हुआ है: विनय चौधरी

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में पंचायत का आयोजन किया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि सभी सरकारों में किसानों का शोषण हुआ है। अब किसान इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

बुधवार को ब्लाक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्ज्जर के नेतृत्व में तहसील परिसर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्षों बाद भी किसानों का शोषण निरन्तर जारी है। उन्होंने कहा कि देश या प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार रही हो सरकारी दफ्तरों से लेकर हर तरफ किसानों का ही उत्पीड़न हुआ है कहा कि अब किसान संगठित हो गया है किसी भी तरह के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा। तहसील अध्यक्ष कान सिंह राणा व ब्लाक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्ज्जर ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है जिससे वे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई के कारण फसलों की उत्पादन में आमदनी से अधिक खर्च आ रहा है। डीजल पेट्रोल की कीमतों ने आसमान छू लिया है।

विधुत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों व किसानों के अलग फीडर होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला में भेजा जाये। बाद में किसानों की छः सूत्रीय मांगों के शीघ्र निस्तारण कराने को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम संगीता राघव को सौंपा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष चौधरी कान सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष चौधरी प्रीतम सिंह, नानौता ब्लाक अध्यक्ष सुचित पँवार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता ठाकुर ऋषिपाल राणा ने जबकि संचालन चौधरी अशोक ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...
spot_imgspot_img