जनवाणी संवाददाता |
नकुड़: कथा व्यास आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि ईश्वर को पाने का भक्ति ही श्रेष्ठ मार्ग है ।उन्होंने कहा कि मनुष्य को भागवत कथा का स्मरण पावन ह्रदय से करना चाहिए।श्रीमद भागवत कथा का स्मरण करने मात्र से करोड़ो पुण्य की प्राप्ति होती है।
गांव नसरुलागढ़ में चल रही श्रीमद भागवत कथा कथा व्यास में आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया।उन्होंने श्रद्धालुओ को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया ।उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा और भक्तों का कल्याण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने पृथ्वी पर अवतार लिया था।उन्होंने कहा की श्रीमद भागवत ग्रन्थ मानव जीवन के कल्याण के लिए है।इसलिए श्रीमद भागवत का पावन ह्रदय से स्मरण करना चाहिए।ईश्वर को केवल भक्ति से ही प्रसन्न किया जा सकता है। कथा व्यास ने कहा की जो मनुष्य सच्चे मन से भक्ति करता है उसे ईश्वर की प्राप्ति अवश्य होती है ।
इस अवसर पर लाला मामचंद गोयल,संदीपपुंडीर,शिवकुमार,मनोज गोयल,सचिन शर्मा,राजन शर्मा,मनोज शर्मा,विजय त्यागी,सुशील सैनी,प्रीतम सिंह,राजेश,रमेश,पहल सिंह,चेतन ,अजय कुमार, पुष्पा देवी,आरजू पुंडीर आदि रहे।

