Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

गन्ना भुगतान को लेकर अब किसान यूनियन का प्रदर्शन

  • मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: किसान यूनियन बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, आवारा मवेशी, बिजली बिल समेत किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।
बृहस्पतिवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में उनके समेत 11 किसान कलक्ट्रेट पहुंचें।

उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में गन्ना भुगतान तत्काल कराने और विलंब से भुगतान पर ब्याज की मांग की। आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसल का मुआवजा देने और ट्यूबवैलों पर लगाए जा रहे मीटरों को तत्काल बंद किया जाए। साथ ही, बिजली विभाग की छापेमारी बंद की जाए। बिजली अधिनियम 2022 को वापस लिया जाए।

बारिश कम होने से प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों का कर्ज माफ किया जाए। किसान-मजदूर को 60 वर्ष की उम्र के बाद 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए। प्रदेश में भूमि अधिग्रहण में एक प्रोजेक्ट में एक समान मुआवजा दिया जाए। एमएसपी कानून बनाकर किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम दिया जाए। जमीन प्रदूषित पानी छोड़ने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। अवैध नशे के कारोबार को बंद किया जाए। साथ ही, अग्निवीर योजना तुरंत बंद कर स्थाई नौकरी दी जाए।

इस अवसर पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के अलावा ऋषिपाल मलिक, चौधरी जयपाल सिंह, राजेंद्र मलिक, अखलाक प्रधान रियान, उस्मान, कामिल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img