Saturday, February 28, 2026
- Advertisement -

मोदी ने वापस दिलाया मछुआरा समाज का अधिकार: निषाद

  • कैबिनेट मंत्री बोले, वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाले नेताओं को नकार चुका है मुस्लिम समाज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मुस्लिमों के एक बड़े वर्ग को धार्मिक शिक्षा तक सीमित रखकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाले ओवैसी जैसे नेताओं को उनका अपना समाज नकार चुका है। उन्होंने कहा कि मछुआरा समुदाय का हक अंग्रेजों के जमाने से छीना गया था, जिसे पीएम नरेन्द्र मोदी ने वापस दिलाया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में एक कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभागार में मीडिया से रूबरू हुए।

लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि घटनाएं तो छुटपुट हो ही जाती हैं, लेकिन घटना होने के बाद उसकी जांच कराई जाए और जांच में जो दोषी पाया जाए, कितना भी रसूखदार हो उसे भी योगी जी जेल भिजवाते हैं। अखिलेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो अपने समय को भी देख लें। मथुरा में क्या हुआ था, जवाहरबाग में क्या हुआ था, अखलाक अहमद के साथ क्या हुआ था।

डॉ. संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जैसे त्रेता में रावण राज समाप्त हुआ था, वैसे ही यूपी में रावणराज समाप्त हुआ है। अखिलेश अपने गिरेबां में झांके, अपनी पार्टी और परिवार को देखें। मदरसों पर हो रहे सर्वे को लेकर सवाल उठा रहे ओवैसी पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों ने मुस्लिमों के साथ भेदभाव किया है।

सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुस्लिम समाज सबसे ज्यादा पिछड़ गया है। सवाल यह उठता है कि इस समाज के पिछड़ने के पीछे कौन लोग है। इस समाज को भी पढ़ने-लिखने का अधिकार है, लेकिन कुछ नेताओं ने मुस्लिम समाज के युवाओं को उन्मादी बनाने का काम किया है। ओवैसी से पूछिए कि वो कहां पढ़े थे, उनके बच्चे कहां पढ़ते हैं। ओवैसी को मुसलमानों ने जीरो कर दिया है।

ओवैसी को जनता ने अस्वीकार कर दिया है, खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता चाहते हैं कि अपने बच्चों को कॉन्वेंट में पढ़ाएं, जबकि गरीबों को सिर्फ धर्म सिखाया जाए। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हर कोई शिक्षित बने, उन्हें भी विज्ञान पढ़ने का अधिकार है।

कैबिनेट मंत्री ने मुस्लिम समाज का आ”ान किया कि भारती संस्कृति की स्थापना में साथ देकर राष्ट्र का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि दलित दलदल में तब तक थे, जब तक उनके पास झंडा नहीं था. अब एक नेता एक नारा लग रहा है। उन्होंने कहा कि निषादराज ने सेना लेकर रावणराज खत्म किया था। आरक्षण के नाम पर पिछली सरकारों ने अन्याय किया था।

राजनीतिक, आर्थिक हर मोर्चे पर अंग्रेजों ने मछुआरा समाज को पीछे धकेल दिया था। पीएम मोदी ने विभिन्न योजनाओं के जरिये इस समाज को उनका अधिकार दिलाया है। मछुआ कल्याण कोष की स्थापना की है। जिससे विद्यालय खोलकर समाज को विकासशील धारा में लाया जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: कानपुर सेंट्रल स्टेशन को उड़ाने की दूसरी धमकी, 36 घंटे में मिली नई सूचना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: 'कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात...
spot_imgspot_img