Home Uttar Pradesh News लखनऊ / आस-पास अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से की मुलाकात

अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से की मुलाकात

0
अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से की मुलाकात

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। चर्चा है कि विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करके चाचा शिवपाल की सीट बदले जाने की जो मांग की गई थी उस पर भी अखिलेश यादव ने चर्चा की। वहीं चर्चा यह भी है कि अखिलेश यादव ने मुलाकात के दौरान यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष की सीट पर भी चर्चा की। अखिलेश यादव ने मांग रखी है कि उनके द्वारा उतारे जा रहे उम्मीदवार को ही यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया जाए। इससे स्पष्ट है कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि उनके चाचा शिवपाल यादव यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने जाएं। सपा मुखिया को अखिलेश यादव को या डर है कि कहीं नितिन अग्रवाल की तरह ही इस बार फिर से भाजपाई बड़ा दांव न खेल दें।

यह सर्वविदित है कि यूपी विधानसभा 2022 के चुनाव परिणाम के बाद शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से दूरी बना ली और लगातार वह उनकी राजनीति की अपरिपक्वता को लेकर बयान भी दे रहे हैं। इससे अखिलेश यादव को यह जरूर डर सता रहा है कि शिवपाल यादव यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा के खेमे से काबिज हो सकते हैं।