Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बागपत: छपरौली में बाजार बंद, धरनारत व्यापारियों से पुलिस की नोकझोंक

  • बागपत में बदमाशों के आगे पुलिस लाचार, व्यापारियों ने दिया धरना, बंद किया बाजार

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: बागपत के छपरौली कस्बे में बुधवार रात कपड़ा व्यापारी से हुई लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। जहां पुलिस बदमाशों के आगे लाचार नजर आ रही है। जिस पर व्यापारियों का गुस्सा फूट गया और व्यापारियों ने छपरौली का बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया। जहां समझाने आये थाना प्रभारी से भी व्यापारियों की नोकझोक हुई।

कस्बे के रहने वाले कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन बुधवार रात अपने बेटे आशीष जैन के साथ ठाकुर द्वार मंदिर के सामने अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी नकाबपोश तीन बदमाश वहां आये और दुकान का शटर बंद कर व्यापारी प्रकाश चंद जैन व उसके बेटे के साथ मारपीट करने लगे। जहां बदमाशों ने गल्ले में रखी 30 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूटकर भाग गए।

कपड़ा व्यापारी से लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरें की फुटेज में कैद हो गई। जिसका पता चलने पर पुलिस मौके पर जरूर पहुंची, लेकिन 12 घंटे बाद भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद लूटेरों का सुराग नहीं लगा पाई। जिसके विरोध में गुरुवार की सुबह व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और धरना देकर बैठ गए।

उधर, एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img