Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

थानाध्यक्ष शेरकोट का फेसबुक मैसेंजर हैक, मांगे पैसे

  • थानाध्यक्ष अनुज तोमर ने अपने फेसबुक पर दी जानकारी, सचेत रहने का कहा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: शेरकोट थानाध्यक्ष अनुज तोमर का फेसबुक मैसेंजर हैक कर पैसे मांगे जा रहे है। उन्होने अपनी फेसबुक आईडी पर हैक होने की जानकारी दी, साथ ही किसी को भी पैसे नही देने को कहा। आए दिन पुलिस प्रशासनिक व आम जतना का मैसेंजर हैक कर पैसे मांगने का सिलसिला जारी है।

बिजनौर के थाना शेरकोट में अनुज तोमर थानाध्यक्ष है। शनिवार की रात उन्होने फेसबुक के माध्यम से अपने फेसबुक दोस्तों को जानकारी दी, कि एक क्लोन फेसबुक आईडी बनाई गई है, साथ ही उनका फेसबुक मैसेंजर भी हैक कर लिया गया है। उनके फेसबुक मैसेंजर से दोस्तों व जान पहचान वालों को मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमे कहा गया है कि उनको पैसों की जरुर है। हैकर्स 15 से 20 हजार रुपए मांग रहे है।

थानाध्यक्ष अनुज तोमर ने बताया कि उनको एक परिचित का फोन आया कि भाई साहब सब ठीकठाक तो है। उन्होने कहा सब ठीक है। परिचित ने बताया कि उनके फेसबुक मैसेंजर से पैसे मांगने का मैसेज आया था, जब उन्हे पता चला कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है। उन्होने सभी फेसबुक दोस्तों को मैसेज डालकर सचेत रहने को कहा है, साथ ही आईटी सैल को मामले की सूचना दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img